Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरवीडियोग्राफी करने आए युवक की बाइक चोरी

वीडियोग्राफी करने आए युवक की बाइक चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के भग्ाासा गांव में बुधवार को शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आए युवक की बाइक चोरी हो गयी। मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है। बताया जाता है कि अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के परकौली गांव निवासी विपिन पुत्र दयाराम भगासा गांव में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने बाइक से आया था। वह अपनी बाइक खड़ी कर अपने कार्य में लग गया। इसी बीच उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह बीच में अपनी बाइक देखने उक्त स्थान पर पहुंचा। बाइक न देख वह हतप्रभ रह गया। काफी खोजबीन के बाद उसने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Share Now...