Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरविश्व शान्ति दिवस पर शान्ति यात्रा रवाना

विश्व शान्ति दिवस पर शान्ति यात्रा रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर जौनपुर नगर में इन्स्टीटयूट फार सोशल डेमोक्रसी ने नगर के रासमण्डल से शान्ति मार्च निकालकर जन संस्कृति मंच के संस्थापक सदस्य रहे जिले के वरिष्ठ कथाकार लेखक कामरेड अजय कुमार सिंह ने शान्ति दूतो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूरोप में पाबलो नेरूदा और मैडम क्यूरी का उल्लेख करते हुए कहा कि इन लोगों ने दुनिया के शांति दूतो से अपील करते हुए कहा था कि शान्ति कार्यकर्ताओ को जब तक दुनिया में शान्ति स्थापित न हो जाये तब तक शान्ति स्थापना के लिए प्रयास करते रहना होगा। उदभोदन के तत्पश्चात अजय कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर शान्ति यात्रा को रवाना किया। मार्च नगर के मानिक चैक, अटाला मास्जिद, कोतवाली चैराहा, चारसु चैरहा, शाहीपुल, ओलन्दगंज, जिलाधिकारी परिसर होते हुए अम्बेडकर तिराहा होते हुए गॉधी प्रतिमा के पास यात्रा का समापन किया गया। मार्च तक 7 किमी. लम्बा मार्च में भारी संख्या में युवा लड़के/लड़कियाँ अपने हाथो में शान्ति सन्देशो से सुसज्जित तख्तिया व बैनर लेकर नारो से आकाश को गुन्जाते हुए चल रहे थे। युवाओ ने पूरे जोश के साथ मार्च में सहभागिता निभा रहे थे। कतार बद्ध युवाओ का जुलूस राहगीरो को बरबस ही अपनी ओर आक्रसित कर लेता था। मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओ ने राहगीरो दुकानदारो को शान्ति सद्भाव से भरा पर्चा लोगो के हाथो मे पकड़ाते जा रहे थे। लम्बे समय बाद नगर में शान्ति दिवस के अवसर पर नगर में युवाओ का बड़ा मार्च निकला मार्च के दौरान युवाओ ने गाँव गाँव से आयेंगे- शान्ति सद्भाव फैलायेंगे। शान्ति मार्च में अज़ाद शिक्षा केन्द्र से निसार अहमद खान, दिशा फाउण्डेशन से लाल प्रकाश राही, ग्लोबल कैम्पेन दलित मोमेन्ट शोभना स्मृति, आई.एस.डी.से प्रभा, सुफियान अहमद, बीनू, रीमू, ज्योतिका श्रीवास्तव, नीतू, प्रिंस श्रीवास्तव, नौशाद अहमद, के साथ ही शाहगंज, मछलीशहर, करंजाकला, नगरी क्षेत्र समेत जिले के आधा दर्जन ब्लाक के दर्जनो गॉव से सैकड़ो युवा लड़के/लड़किया शामिल हुए।