Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविश्व गरीब दिवस पर जरूरतमंदों को किया गया सम्मानित

विश्व गरीब दिवस पर जरूरतमंदों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में विश्व गरीब दिवस मनाया गया। विश्व गरीब दिवस 13 नवम्बर को मनाया जाता है परंतु 13 नवम्बर को विद्यालय में रविवार का अवकाश होने से इसका कार्यक्रम बाल दिवस के साथ ही मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे, अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुले दिल से आर्थिक सहयोग किया। विद्यार्थियों ने खाद्य-सामग्री आदि वस्तुओं को दीन दुखियों के लिए सहर्ष दान किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने जरूरतमंदों को कम्बल वस्त्रादि देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में फादर ने कहा कि प्रभु ने कहा है धन्य हैं वे लोग जो स्वयं को दीन-हीन समझते हैं, स्वर्गराज उन्हीं का है। दीन-दुखियों की सेवा प्रभु की ही सेवा है। अत: हमें खुले दिल से इनकी सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर पंडित रामदयाल द्विवेदी, देवी प्रसाद सिंह, खालिद शाह, डॉक्टर आलोक दास, डॉक्टर झाँसी मिश्रा आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।