― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास

  • गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों को कराया गया अभ्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में बुधवार को 27वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने स्वर्णपदक पाने वाले विद्यार्थियों को पूर्वाभ्यास कराया।

दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण भारत संघ राजस्थान के चेयरमैन डॉ.राजेंद्र सिंह की भूमिका में डॉ.श्याम कन्हैया और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की भूमिका में मनोविज्ञान विभाग की डॉ.अनु त्यागी थीं। बुधवार को पूर्वाभ्यास में राज्यपाल की भूमिका का निर्वहन बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रो.वंदना राय ने किया। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। स्वर्ण पदक धारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बी.एन.सिंह, प्रो.बीबी तिवारी,  प्रो.मानस पांडेय, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.बी.डी.शर्मा,  प्रो.राम नारायण, प्रो.राजेश शर्मा,  प्रो.देवराज सिंह, प्रो.प्रदीप कुमार,  प्रो.संदीप सिंह, पूर्व एनएसएस समन्वयक प्रो.राकेश यादव, डा.रसिकेश,  डा.सुनील कुमार, डा.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव, उप कुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, डा.लक्ष्मी मौर्य, डॉ.पी.के.कौशिक, श्याम श्रीवास्तव, इंद्रेश गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।

  • दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल का कार्यक्रम जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27वें दीक्षांत समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करने आ रही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमें वह 9:40 में राजकीय हेलीकॉप्टर के द्वारा जौनपुर के लिए निकलेंगी, 10:50 पर विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगी।10:55 पर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 27वें दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगी। 11:00बजे से 1:30 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम समापन के बाद 1:30बजे से 2:15पर लंच का समय रखा गया है। वही 2:15 से 3:15 के लिए विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय में लटके पुराने मामले पर भी मीटिंग रखी गई है जिसके बीच वार्ता की जाएगी। 3:15 पर विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगी। 3:15 पर राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share Now...