Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय ने कालेजों से प्रायोगिक परीक्षा के ऑनलाइन मांगे अंक

विश्वविद्यालय ने कालेजों से प्रायोगिक परीक्षा के ऑनलाइन मांगे अंक

  • महाविद्यालयों को परीक्षा के अंकपर्ण की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में करनी होगी जमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा परिणाम में विलंब न हो इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रबंधक को पत्र भेजकर प्रयोगात्मक, मिडटर्म, सेशनल परीक्षाओं के अंक तत्काल विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत प्रताप सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एलएलबी के साथ एमए, एमएससी, एमकॉम की  सेमेस्टर परीक्षाएं भी चल रही है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके। इसके लिए उन्होंने सभी कॉलेजों के प्रार्चायों, केन्द्राध्यक्ष एवं प्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वह यूजी-पीजी  सेमेस्टर परीक्षा के प्रयोगात्मक, मिडटर्म, सेशनल के अंक ऑनलाइन उपलब्ध करा दें और अंकपर्ण की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में शीघ्र जमा कराए जिससे की समय से मूल्यांकन कराकर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सके।