जौनपुर धारा, खुटहन। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे ईंट भट्टा पर काम दिलाने के नाम पर चार लोगों ने एक सुनसान भवन पर ले जाकर दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे उसे छोड़कर भाग गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसके गांव के सोनू गौतम, खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव निवासी जतन गौतम और खुटहन थाना क्षेत्र के ताजूपुर गांव के विकास और राजमणि का उसके घर आना जाना था। वह अत्यंत गरीब है। उसने उन लोगों से कहा कि उसे किसी ईंट भट्टा पर काम दिलवा दें। गत 18 जून को उक्त लोग काम दिलाने के बहाने उसे लिवाकर ताजूपुर गांव आये। शाम होने पर उसे एक सुनसान भवन पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। वह जान की परवाह किए बगैर शोरगुल करने लगी जिससे वे डरकर उसे छोड़कर भाग गए।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
विवाहिता के साथ दुराचार के प्रयास में चार पर केस
Previous article
Next article


