जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 11 से 22 जुलाई के मध्य नि:शुल्क किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने देते हुए बताया है कि माह जुलाई के सापेक्ष होने वाले खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल ( कुल 35 किग्रा) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 2 किग्रा गेहूं व 3 किग्रा चावल (कुल 5 किग्रा प्रति यूनिट) नि:शुल्क किया जायेगा। समस्त उचित दर विक्रेतागण अपने-अपने दुकान के सूचना पट्ट पर उक्त सूचना प्रदर्शित करेंगे। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।
― Advertisement ―
नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 11 से 22 जुलाई तक
Previous article
Next article

