Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविराट कोहली की बल्लेबाजी पर अनिल कुंबले ने उठाए सवाल

विराट कोहली की बल्लेबाजी पर अनिल कुंबले ने उठाए सवाल

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की शर्मनाक हार में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें सबसे बड़ा योगदान हार्दिक पंड्या का रहा जिन्होंने 33 गेंदों पर 63 रन बनाए. 10 ओवरों की समाप्ति पर भारत का स्कोर केवल 62 रन था. भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा कि कि विराट कोहली इंग्लैंड के स्पिनरों के विरुद्ध अधिक आक्रामक हो सकते थे. उन्होंने साथ ही कहा कि भारत को कुछ ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत है जो कुछ ओवर डाल सकें. सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने पांच गेंदों पर पांच और रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए. विराट कोहली को अर्धशतक बनाने में 40 गेंदें लगी, तो वहीं इस विश्व कप में टीम के संकटमोचक रहे सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हुए. इन चार बल्लेबाजों ने 83 गेंदों पर केवल 10 चौके और दो छक्के लगाए.

कुंबले ने कहा, ‘आदिल रशीद को पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए. वह गेंद को घुमा रहे थे और खेलना इतना आसान नहीं था. मार्क वुड की अनुपस्थिति में इंग्लैंड ने उम्मीद की होगी कि कोई और अपना हाथ खड़ा करेगा और इसमें लियम लिविंगस्टन के इतने ओवर डालने की उम्मीद कम ही रही होगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस दौर में आप विराट जैसे किसी से उम्मीद की होगी कि वह हावी होंगे. क्रीज पर रहने तक केवल सूर्या ने ऐसा किया, हार्दिक ने भी आकर अपना समय लिया. जब दो स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे तब मुझे कुछ और बाउंड्री की या लिविंगस्टन पर अधिक दबाव बनाते देखने की उम्मीद थी.’ बल्ले के साथ रोहित का संघर्ष इस मैच में भी बरकरार रहा. पारी में चार चौके जड़ने के बावजूद उनका कुल स्ट्राइक रेट 100 से कम था.