जौनपुर धारा, जौनपुर। श्याम महोत्सव प्रभु खाटू वाले का की पूजा पूरी विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ घनश्याम दास बैंकर में विराट महोत्सव के साथ शुरू की गई। श्याम प्रभु के इस विराट महोत्सव में बाबा का अलौकिक श्रृंगार कोलकाता एवं मणिपुर से आए माली द्वारा किया गया। इस महोत्सव में श्याम बाबा को छप्पन भोग के महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इस मौके पर पंजाब से पधारे मयंक शर्मा, कोलकाता के अमोल शुभम पराशर, कानपुर से आए गायक अभिषेक शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज से भजन गाकर सभी जनमानस का मन मोह लिया। सभी भक्त उनकाr भक्ति रस में गोता लगाते रहे थे। इस अवसर पर संजय केडिया, कमल अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, जीत प्रकाश, सुधीर केडिया, रमापति केडिया, श्याम मोहन अग्रवाल, मनोज हरलालका, तन्मय केडिया, अंकित केडिया, अनूप अग्रवाल, सुमित केडिया, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संजय केडिया ने इस कार्यक्रम में आए हुए भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
विधि विधान से की गई प्रभू खाटू वाले की पूजा

Previous article


