Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeअपना जौनपुरविधायक रमेश सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

विधायक रमेश सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा पिलकिछा स्थित सेमरहा बाबा धाम में आयोजित एकलव्य एकेडमी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक रमेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने भी जोरदार समर्थन कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल संचालन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए व्यवस्थापक नीरज निषाद व उनकी टीम की सराहना की गई। आयोजन को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share Now...