Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल ने प्राथमिक विद्यालय चकनवाबाद में स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चका नवाबाद की बिंद बस्ती, मुस्लिम बस्ती, पटेल बस्ती में पहुंच कर अभिभावकों से संपर्क किया। एआरपी डॉ. विनोद कुमार पाल ने विभिन्न गांव के विभिन्न मजरों में संपर्क कर कुल 10 बच्चों का नामांकन कराया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि हम ब्लाक को निपुण ब्लॉक बनाने के लिए कटिबद्ध है। स्कूल चलो अभियान आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विनोद पाल ने कहाकि सभी गांव, बस्ती में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाये। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह अध्यक्ष, सत्य प्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार, अजय कुमार, बंदना यादव, अनीता बिंद, अमित उपाध्याय, वेद प्रकाश, आशीष कुमार, अशोक कुमार तिवारी, रोहित सिंह आदि सहित आंगनबाड़ी, अभिभावक मौजूद रहे।

Share Now...