जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय पुलिस शनिवार को एक नकली फूड इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी सवंसा निवासी प्रवेश कुमार मोदनवाल की दुकान ‘पप्पू प्रिया रेस्टोरेंट में फर्जी छापेमारी करने पहुंचा था। दुकानदार प्रवेश कुमार मोदनवाल ने बताया कि दोपहर में एक युवक दुकान पर पहुंचा और खुद को फूड इंस्पेक्टर बताते हुए दुकान का लाइसेंस मांगने लगा। उसने खाद्य पदार्थों को मानक-विहीन बताकर मुकदमे की धमकी दी। संदेह होने पर दुकानदार प्रवेश कुमार ने संबंधित एफएसओ अधिकारी अप्रियता तिवारी से संपर्क किया। मौके पर पहुंची अधिकारी ने जब युवक से पहचान पत्र मांगा, तो वह आईडी देने में असमर्थ रहा। आरोपी भीड़ देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दुकानदार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
― Advertisement ―
नकली फूड इंस्पेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत

Previous article
Next article

