जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा गुरूवार को नगर क्षेत्र तथा सिरकोनी विकास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हरईपुर, नगर क्षेत्र में गन्दगी देखकर नाराजगी व्यक्त की गई और प्रधानाध्यापक को तत्काल साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय में बहुत ही कम बच्चे उपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में बच्चों की अनुपस्थिति नहीं भरे जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। सिरकोनी विकास क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय बसीरपुर, जमैथा, नाथूपुर के निरीक्षण में मिली कमियों को दूर कराते हुए उत्तरदायित्व निर्धारित करने का आदेश दिया।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विद्यालयों का निरीक्षण कर डीएम ने जाना हाल


