Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशा मुक्ति के लिए निकाली बाइक रैली

नशा मुक्ति के लिए निकाली बाइक रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी उमाकांत महराज के निर्देश पर उनके अनुयायियों ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जगह जगह रुक कर लोगों को शाकाहार और सदाचार अपनाने तथा नशामुक्त रहने की सीख दी। बाइक रैली मोढ़ेला से शुरू हुई और थानागद्दी, जलालपुर, धर्मापुर के रास्ते से गौराबादशाहपुर, मु़फ्तीगंज और केराकत होते हुए अकबरपुर गांव में हुबराज सिंह के घर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल उमाशंकर महराज के अनुयायी एक रंग का गमछा टोपी लगाकर चल रहे थे। रैली में संजय सिंह, शोभनाथ मौर्या, हरिलाल राजभर, अनिल पाण्डेय, सुदामा पाण्डेय, सभाजीत यादव, प्रदीप सिंह, सेचई राम, हरिहर यादव आदि लोग शामिल रहे। रैली का नेतृत्व संतोष कुमार सिंह और सुनील दत्त सिंह ने संयुक्त रूप से किया।