Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविज्ञान व कला प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया आकर्षक माडल

विज्ञान व कला प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया आकर्षक माडल

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा स्थित माडर्न कान्वेंट स्कूल में छठा  वार्षिक बाल मेला व विज्ञान कला प्रदर्शनी रविवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक शैक्षिक माडल प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ.राशिद ने फीता काट कर किया। छात्रों ने विज्ञान और कला की थीम पर बने तारकोल के मॉडल प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एग्रीकल्चर लैंड, डे-नाइट, चंद्रयान, इग्लू हाउस, सोलर सिस्टम, बटर फ्लाई लाइफ साइकिल, सिटी टावर, उत्सर्जन तंत्र, स्कूल माडल, न्यूटन क्रेडल, श्वसन तंत्र, बैलेंस डाइट आदि को दर्शाते हुए आकर्षक माडल बनाए गए थे। मेला में छात्रों ने झूले, िंरग गेम, बाल गेम, ब्रिक गेम का खूब आनन्द उठाया  स्टालों पर खाने पीने के सामान की भी खरीदारी की। अतिथियों ने लकी के ड्रा के विजेता के कूपन निकाले। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौलवी जाहिद, अर्चना मैम, आलोक, संजय शर्मा, इरशाद, अज़ीम सिद्दीकी, आनन्द सिंह, औरंगजेब पत्रकार, प्रधानाचार्य डॉ.इंतेखाब अहमद ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का समापन अभिषेक सिंह आईएएस ने किया। उन्होने छात्रों को अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर् मोहम्मद राशिद ने किया। अध्यक्षता डाक्टर मोहम्मद आबिद खां प्रबंधक ने किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से रोहित कुमार यादव, सरफराज, अभिषेक सोनी, राहुल, रुखसाना मैम, नजराना, निधि कौशल आदि उपस्थित रही।

Share Now...