Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवाहन चोरी गैंग के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

वाहन चोरी गैंग के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

नकदी समेत चार वाहन व अन्य सामान बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार का दिन सरपतहा पुलिस के लिए सफलता का दिन रहा। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रहे वाहन चोरी के मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी सरपतहा पुलिस को शनिवार को डेहरी नहर की पुलिया के पास से वाहन चोरी गैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिनके पास से चोरी के दो चार पहिया और दो बाइक समेत नकदी किराने के मैदा और चोकर समेत वाहनों के पार्ट्स आदि पाए गए। मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बतौर पुलिस वाहन चोरी में संलिप्त गैंग के अन्तर्जनपदीय अभियुक्त समेत दो अन्य अभियुक्त शनिवार को इलाकाई पुलिस द्वारा भ्रमण के दौरान क्षेत्र के डेहरी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी की एक अदद महिन्द्रा बोलेरो और एक मार्शल, ग्लैमर व एच एफ डीलक्स की दो बाइक समेत चौवालिस हजार नौ सौ नकदी तथा चार बोरी मैदा और दो बोरी चोकर व वाहनों के पार्ट्स बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के शाहपुर गैरवाह गांव निवासी रामप्रताप वर्मा पुत्र स्व. छोटेलाल व बुमकहा गांव निवासी  प्रताप गौतम पुत्र स्व. रामअजोर समेत वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे कछवा रोड निवासी अन्तर्जनपदीय अभियुक्त दयाशंकर भारती पुत्र स्व. होरीलाल के रूप में पहचान किया गया। जिसके ऊपर थाना क्षेत्र के अलावा प्रयागराज और अम्बेडकर नगर पुलिस में लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि गैंग का सरगना खुटहन थाना क्षेत्र का बताया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष समेत उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, सुनील कुमार व लक्ष्मण सिंह समेत हेडकांस्टेबल लालधर यादव व कान्सटेबल दिनेश कुमार गौड़, सुमन्त गौड़, विजय सिंह, सर्वेश गौड़ व दिग्विजय शामिल रहे।