जौनपुर। रविवार को महाशिवरात्रि पर नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित माँ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 42वॉ वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस पर प्रथम दिन माँ काली का भव्य श्रृंगार किया गया और रामचरित मानस पाठ बैठाया गया। जिसमें मॉ काली का रुप अलौकिक दिखाई दे रही थी। सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही और लोगों ने मॉ काली का दर्शन किया और रामायण पाठ में मौजूद रहे। पूरा मन्दिर माला फूलों व विद्युत झालरों से सजाया गया था। इस मौके पर मन्दिर के संचालक एवं पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि 15फरवरी को रामायण पाठ शुरु हुआ एवं 16फरवरी को समापन होगा। जिसमें हवन पूजन, महाप्रसाद वितरण एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा और सांय 7प्रख्यात एक्टर व गायक जितेंद्र झा की टीम और पंकज सिन्हा, शैली गगन, आशीष पाठक अमृत, विकास सिंह रागी, दीपक पाठक देव, मोहित उपाधाय व अवधेश पाठक, आशीष माली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। वागीश ने कहा कि इस कलयुग में मां काली की पूजान, अर्चना व दर्शन करने से सभी मनोकामनाये पूर्ण होती है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल विश्वास के साथ मां का उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। इस मन्दिर की स्थापना सन् 1984 में महाशिवरात्रि के दिन ही हुआ था तभी से ही स्थापना दिवस व श्रृंगार उत्सव का कार्यक्रम निरन्तर होता चला आ रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य समर बहादुर सिंह, डॉ.हरिश्चंद्र मौर्य, दल सिंगार विश्वकर्मा, राम पाल विश्वकर्मा, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, विक्रम गुप्ता, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, अमित निगम, डॉ.दिनेश पांडेय, डॉ.लालजी प्रसाद, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.संजय सिंह, मनोज सिंह व विपिन कुमार सिंह, अरविंद यादव, सुनील श्रीवास्तव, मास्टर संतोष चतुर्वेदी व बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहें। आये हुए सभी लोगों का स्वागत वन्देश सिंह, देवेश सिंह व सर्वेश सिंह सोनू ने किया।
― Advertisement ―
वार्षिक स्थापना दिवस पर काली माता का हुआ भव्य श्रृंगार
जौनपुर। रविवार को महाशिवरात्रि पर नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित माँ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 42वॉ वार्षिक दो...
वार्षिक स्थापना दिवस पर काली माता का हुआ भव्य श्रृंगार



