Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरशिक्षा में नैतिक ज्ञान व विज्ञान दोनों आवश्यक : सुनील यादव

शिक्षा में नैतिक ज्ञान व विज्ञान दोनों आवश्यक : सुनील यादव

जौनपुर। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय समय की आवश्यकता है, उक्त बातें करंजाकला के प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मनÓ ने एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल, नरौली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिस ढांचे में ढाला जाता है,वे उसी अनुरूप विकसित होते हैं। इसलिए शिक्षा में नैतिक ज्ञान के साथ विज्ञान की समझ भी अत्यंत आवश्यक है। किसी भी देश का विकास उसकी शिक्षा व्यवस्था और संस्कारों पर निर्भर करता है। आज देश जिस तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, उसमें शिक्षा की अहम भूमिका है। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट कृषि प्रणाली एवं आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संस्थापक डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रबंधक श्रीमती उषा सिंह तथा प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Share Now...