केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरोज बडेवर ग्राम में स्थित विनोद कुमार गौतम जी के परिसर में रविवार को अम्बेडर समाज ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट आशीष कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान शिविर में लगभग 100 मरीज पहुंचकर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कराया। जांच के दौरान कुछ लोगों के आंख में कुछ ना कुछ कमियां मिलने पर चश्मा वितरण करने के साथ ही इलाज कराने के लिए परामर्श दिया गया और 15 लोगों ने मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर उन्हें आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। इस बाबत मुख्य अतिथि एडवोकेट आशीष कुमार ने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभदायक है, क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण वे शहर जाकर आंखों की जांच नहीं करा पाते। शिविर में चित्रकूट के श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉ.जयदेव त्रिपाठी, डॉ.कमल यादव, नागेन्द्र सिंह, विजय द्विवेदी, राकेश कुमार व आनंद कुमार ने मरीजों की जांच की और नि:शुल्क दवा, आई ड्रॉप वितरण किया। शिविर को सफल बनाने में रजनी रानी, एडो. समता विंद, सुभावती देवी, नीलम सरोज, अन्नू गौतम, वीरेंद्र कुमार समाज सेवक, विनोद कुमार गौतम, जीतेंद्र कन्नौजिया व योगेंद्र प्रताप यादव ने अहम भूमिका निभाई।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
नेत्र परीक्षण शिविर ग्रामीणों के लिए है बेहद लाभदायक : आशीष कुमार


