Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरवाराणसी को हराकर घनश्यामपुर फाइनल में

वाराणसी को हराकर घनश्यामपुर फाइनल में

  • घनश्यामपुर व चंडीगढ़ के बीच होगा फाइनल मुकाबला

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। श्री यादवेश इन्टर कालेज के मैदान पर राज्य स्तरीय यादवेश क्रिकेट मेले में दूसरे सेमीफाइनल मैच में घनश्यामपुर की टीम ने वाराणसी को 8 विकेट से पराजित करके फाइनल में प्रवेश कर दिया। रविवार को घनश्यामपुर बनाम चंडीगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को वाराणसी की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए जिसमें शिवमणि व आकाश ने 35-35 रन का सवार्धिक योगदान दिया। दिव्य प्रकाश ने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी घनश्यामपुर की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। भास्कर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन की शानदार पारी खेली। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और मनीष यादव रहे। कमेंट्री दीपक यादव और मंगल यादव तथा स्कोरर शार्दुल रहे। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच रहे भास्कर को पुरस्कार दिया। फाइनल का मुकाबला मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 15 जनवरी को चंडीगढ़ और घनश्यामपुर के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।

Share Now...