Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरलापता छात्र लौटा वापस, पुलिस ने लिया हिरासत में

लापता छात्र लौटा वापस, पुलिस ने लिया हिरासत में

जौनपुर धारा, सरपतहां। बीते गुरुवार को घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र शनिवार को सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में दिखाई पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे व उसके पिता को हिरासत में लिया। रामनगर निवासी रामकुमार पुत्र बिंदेश गुरुवार को घर से कोचिंग जाने की बात कहकर लापता हो गया था। घटना वाले दिन जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो स्वजन काफी परेशान हो गए। दोस्तों सहित नाते-रिश्तेदारियों में भी उसकी खोज की गई किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच उसके बैंक खाते से दो-तीन बार पैसे जरूर निकलते रहे। स्वजनों ने शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कटघर निवासी तीन लोगों के विरुद्ध उसे गायब करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों को भी। हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। इधर शनिवार को दोपहर 11 बजे लापता रामकुमार नाटकीय ढंग से सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में दिखाई पड़ा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गुरुवार को वह शाहगंज से ट्रेन पकड़कर दिल्ली चला गया था। वहां पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा पकड़कर वह नई दिल्ली गया और एक होटल पर जाकर भोजन किया। इसके बाद पुन: शाम को ट्रेन पकड़कर दिल्ली से शनिवार सुबह शाहगंज लौट आया। बहरहाल उसकी बताई गई इस बात पर पुलिस को यकीन नहीं हो रहा है। लिहाजा वह उसे हिरासत में लेकर और भी पूछताछ कर रही है।

Share Now...