― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलापता किशोर का पोखरे में तैरता मिला शव

लापता किशोर का पोखरे में तैरता मिला शव

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय कोतवाली के सरकी चौकी क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में रविवार की सुबह लापता किशोर का पोखरे में तैरता शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पर जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब हो कि डेहरी गांव निवासी मोहम्मद कादिर पुत्र वसीम अहमद उम्र 16वर्ष शादी विवाह में अपने बड़े पिता के साथ तंदूरी रोटी बनाने का कार्य करता था। शुक्रवार को चाचा की लड़की की शादी में गया हुआ था। सुबह वापस न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। कहीं पता नहीं चलने पर कोतवाली पहुंच शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह गांव की किशोरी अपने घर का कचरा फेकने गांव के बगिया पोखरे में पहुंची तो पोखरे में तैरते हुए शव पर नजर पड़ते ही चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। परिजनों के अनुसार मोहम्मद कादिर को मिर्गी की बीमारी थी। डॉ.बहादुर अली खां के यहां से लगभग एक से डेढ़ माह पूर्व से दवा चल रही थी। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है,वही रो-रो कर परिवार के लोगों का बुरा हाल है।

Share Now...