जौनपुर धारा,जौनपुर। जंघई ग्राम सभा के ककरहा गांव में पंडित अशोक आनंद शास्त्री ने यजमान शारदा प्रसाद पाठक के स्थान पर 20अप्रैल से श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा सुना रहे हैं। इस कथा में भारी संख्या में महिला पुरुष अमृत रसपान कर रहे है, मंच पर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कथा मंच की ओर आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि हर भक्त जो कथा सुनने बैठे हैं उनकी आंखें से लगातार कथावाचक की आंखों से मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा ईश्वर का दर्शन करते समय सबसे पहले ईश्वर के चरण को स्पर्श करना चाहिए और चरण को देखना चाहिए, फिर घुटने को देखना चाहिए, फिर कमर को देखना चाहिए, फिर सीने को देखना चाहिए, फिर मुख मंडल और ललाट देखना चाहिए तभी ईश्वर की प्राप्ति होती है। धार्मिक व्यक्ति का हमेशा धर्म का साथ देना चाहिए लेकिन विधर्मी व्यक्ति को धर्म की मार्ग पर चलने के लिए उनका भी साथ देना चाहिए।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लगातार कथावाचक की आंखों से मिलनी चाहिए भक्तों की आंखें


