Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदहेज के लिये प्रताड़ित कर दिया तीन तलाक, एसपी से लगाई गुहार

दहेज के लिये प्रताड़ित कर दिया तीन तलाक, एसपी से लगाई गुहार

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को नूरसबा पुत्री मो.इसराईल निवासी ग्राम उत्तरपट्टी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर दहेज में मांगे गये रकम न दे पाने के कारण प्रताड़ित करने का अपने ससुरालियों पर आरोप लगाया है।

नूरसबा ने बताया कि उसकी शादी मो.आशिफ पुत्र मो.इसराईल निवासी ग्राम लपरी, थाना सरायख्वाजा से 12 फरवरी 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुई। तत्पश्चात् कुछ दिन तक पारिवारिक रिश्ता ठीक रहा। इसके बाद आये दिन विवाद पैदा होने लगा, पति की बहन अप्साना नाजरीन, उसका भाई मो.साहिल, ससुर मो.इसराईल ने मारना पीटना शुरू कर दिया तथा जान से मारने की नियत से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि जब इस बात की जानकारी पति मो.आसिफ से बताई तो उन्होने यह कहा कि हमारा परिवार जो भी कर रहा है वह मेरी सहमति से कर रहा है। तुमको हम भी तलाक दे देगें। घटना 19मार्च 2025 की है जब पीड़ित के परिवार वाले प्रार्थिनी को अनेकोनेक प्रकार से प्रताड़ित करते हुए मरे माता-पिता के घर के सामने रोड पर छोड़कर चले आये, प्रताड़ित करने का मात्र आधार यह है कि उनको दहेज मे मांगे गये रूपये पैसे व सामान हमारे माता-पिता नहीं दे पाये। इस दौरान कई विवाद के बाद पति ने गालिया दी और वर्तमान समय तक दहेज न देने के कारण मोबाइल पर तीन बार तलाक-तलाक करके सम्पूर्ण सम्बन्ध समाप्त की बात कही।