बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपने मुश्किल दिनों का सामना कर रहे हैं। गुरुवार की रात सैफ पर चोरों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता पर चोर ने चाकू से 6 बार वार किया है। अब सैफ मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां पर डॉक्टर्स की एक लंबी चौड़ी टीम उनका इलाज कर रही हैं। परिवार से लेकर फैंस तक सैफ की चिंता में परेशान है। जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान को पीठ, गर्दन, हाथ पर बुरी तरह चोट लगी है। डॉक्टर ने उनकी सर्जरी भी की है, जिसमें डॉक्टर ने सैफ की रीढ़ की हड्डी से चाकू का टुकड़ा निकाला है, जिसके बाद से ही एक्टर की जान खतरे से बाहर है। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी के बाद सैफ अभी भी बेहोश हैं। मुंबई के प्रसिद्ध अस्पताल के डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। वर्तमान में, अभिनेता के पास सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को जाने की इजाजत दी जा रही है सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पत्नी करीना कपूर ने भी एक लंबा चौड़ा बयान जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने फैंस से वक्त मांगा है और मीडिया से भी कवरेज कम करने के लिए कही है। करीना ने कहा कि ये दिन उनके और उनके परिवार के लिए काफी परेशानी भरा था। हम अभी तक सदमे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। करीना ने मीडिया, पैपराजी और लोगों को सैफ की हालत पर अपनी अटकलें लगाने से भी मना किया है। उन्होंने लोगों से गुजारिश की है कि किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं, और निरंतर कवरेज ना करें।
― Advertisement ―
लंबी सर्जरी के बाद अब तक बेहोश हैं सैफ अली खान
