बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काम कर रही हैं, लेकिन अब वह भारतीय फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रियंका काफी सालों से किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन बीते दिनों ही खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली से हाथ मिलाया है। वह राजामौली की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस के इस मौके से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की हुडी और लॉअर पहना है, साथ में उन्होंने अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक टॉपी भी पहनी है। प्रियंका एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नीचे देखकर चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बाहुबली की सफलता के बाद राजामौली अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। दावा है कि इस फिल्म का टाइटल अभी एसएसएमबी29 तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म के प्रोडक्शन का काम अप्रैल में शुरू किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रियंका और राजामौली के बीच बीते छह महीने से इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। फिल्म में प्रियंका साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, मेकर्स की तरफ से फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
बाहुबली के डायरेक्टर संग काम करने हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका



