Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब के थीम पर हुआ प्रशिक्षण सत्र, समाज सेवा की नई...

रोटरी क्लब के थीम पर हुआ प्रशिक्षण सत्र, समाज सेवा की नई प्रेरणा बनी

जौनपुर। रोटरी क्लब ने सत्र 2025-26 के पहले कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्री फ्रांसेस्को अरेज़ो द्वारा घोषित नए सत्र की थीम यूनाइट फॉर गूड पर आधारित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य सीमाओं, राजनीति, विचारधाराओं से परे सेवा के माध्यम से एकता की भावना को बढ़ावा देना है। क्लब ट्रेनर डॉ. क्षितिज शर्मा ने रोटेरियन सदस्यों का मार्गदर्शन किया। क्लब अध्यक्ष रो.विवेक प्रताप सेठी ने डॉ.शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फेलोशिप फैमिली सेशन में सभी रोटेरियन अपने परिवार सहित सम्मिलित हुए और रोटरी के सेवा भाव को साझा किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो. विवेक प्रताप सेठी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज के प्रति समर्पित योगदान की सराहना की। क्लब सचिव डॉ.बृजेश कौनोजि़या ने निर्वतमान अध्यक्ष श्याम वर्मा, कार्यक्रम संयोजक संजय जायसवाल, रो.डॉ.अच्युतानंद कौशिक, माह चेयरमैन सीए सुजीत आग्ररी सहित सभी नए पदाधिकारियों एवं पूर्व अध्यक्षों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.क्षितिज शर्मा, प्रदीप सिंह, रविकांत जायसवाल, के.के.मिश्रा, अनिल गुप्ता, सीए सुजीत आग्रहरि, श्याम वर्मा, शिवांशु श्रीवास्तव, डॉ.अच्युतानंद, संजय जायसवाल, डॉ.अजय पांडे, डॉ.सलिल कुमार, डॉ.एस.के.सिंह, डॉ.सुधांशु टंडन, संदीप सेठ सहभागिता निभाई।