Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअंतर्राष्ट्रीयरोज-मर्रा की चीजों के लिए संघर्ष कर रहा पाकिस्तान

रोज-मर्रा की चीजों के लिए संघर्ष कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब दौर से गुजर रही है. यहां रहने वाले लोग रोज-मर्रा की चीजों के लिए संघर्ष कर रहे है. इसका नतीजा ये है कि पाकिस्तानी रुपयों की कीमत इंटरनेशनल लेवल पर एशिया के बाकी देशों के मुकाबले कम है. वहीं अगर हम सिर्फ पाकिस्तान की करेंसी की तुलना भारतीय रुपये में करें तो 1 भारतीय रुपये की कीमत पाकिस्तान में आज के डेट में 3.37 रुपये है.

हाल ही में एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने लाहौर के बाजारों में समान खरीदने के लिए भारतीय करेंसी का इस्तेमाल करने की कोशिश की. पाकिस्तानी शख्स ने जब एक केले वाले से फल खरीदने के बाद उसे भारतीय नोट बदले में देने लगा तो दुकानदार चौंक गया और उसने नोट लेने से मना कर दिया. पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दुकानदार से तरफ से नोट को लेने से मना करने की वजह जाननी चाही, जबकि शख्स ने दुकानदार को नोट देते वक्त कहा कि वो भारत से पाकिस्तान घूमने के लिए आया है. उसके पास इसके अलावा पाकिस्तानी करेंसी नहीं है. आगे कहते हुए कहा कि यहां के पैसों की तुलना में भारतीय करेंसी की वैल्यू ज्यादा है. इस दलील पर भी दुकानदार पैसे लेने से मना कर दिया. इसके बाद शख्स ने दुकानदार को पाकिस्तानी करेंसी पर्स में से निकालकर दे दिया. पाकिस्तानी दुकानदार ने भारतीय बनकर बात कर रहे पाकिस्तानी शख्स को चाय और नाश्ते का ऑफर भी दिया और कहा कि आप अगर देना चाहते है तो 10 रुपये के भारतीय नोट मुझे दे दें. इस पर शख्स फिर भारतीय नोट देने से मना कर दिया. वहीं पाकिस्तानी करेंसी की कीमत आर्थिक तंगी के वजह से दिन-ब-दि गिरती जा रही है. अभी अगर 1 डॉलर की कीमत पाकिस्तानी रुपये से की जाए तो उसकी कीमत 277 रुपये है.

Share Now...