Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररेलवे यात्रियों की सुविधा लिए हर संभव प्रयासरत है - राकेश चंद्र...

रेलवे यात्रियों की सुविधा लिए हर संभव प्रयासरत है – राकेश चंद्र रतन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विषय- रेलवे यात्रियों का स्वर्णिम विकास किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र रतन चेयरमैन रेलवे यात्री सेवा आयोग भारत सरकार रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन कुमार सिन्हा महाप्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का स्वागत बुके देकर प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने किया। स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा भारत की रेल सेवा सबसे बड़ी सेवा है जो करोड़ों नागरिक को सुविधा देने के लिए तत्पर है एवं रेलवे की अनेकों सुविधाएं हम सब को लाभान्वित करती है। आज उसी रेलवे यात्री सेवा आयोग के चेयरमैन हम सबके बीच कालेज आने पर हर्ष व्यक्त करते है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मैं हर यात्रियों के लिए हर तरह की सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं एवं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर कार्य संभव होता है क्योंकि वह हर नागरिकों के प्रति सेवा का भाव रखते हैं। हर यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो ऐसी सोच के साथ विकास भी कर रहे हैं। रोजगार के लिए युवाओं को रेलवे बहुत तेजी से जोड़ रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहाकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया युवाओं को रोजगार से जोड़ने में अपनी नई-नई पॉलिसियों एवं योजनाओं के तहत आगे कार्य कर रही है जो भी लाभार्थी इससे जुड़ना चाहता है वह हमारे पोर्टल एवं अनेकों वेबसाईट के द्वारा इससे जुड़ सकता है। इस कार्यक्रम में रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कॉलेज परिवार के समाजसेवी शाकिर रजा, डॉ. कमरुद्दीन शेख, डॉ. जीवन यादव, डॉ. केके सिंह, डॉ. अब्दुल हलीम हाशमी, डॉ. प्रवीण यादव, अहमद अब्बास खान इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय विक्रम सिंह ने किया।