जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बिठुआ कला रेलवे फाटक किनारे शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन पर दर्जनों ग्रामीण बैठ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 23/एसी बिठुआ कला रेलवे फाटक 23 दिसंबर से अधिकांश बंद रहता है। जिसको लेकर हजारों ग्रामीण, किसान, छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उक्त सम्बन्ध में पूर्व में श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया जा चुका है कि पूर्व की भांति उक्त रेलवे फाटक को समय-समय पर बंद किया जाए और खोला जाए। जबकि रेलवे विभाग उक्त फाटक को ट्रैफिक के अनुसार संचालित करना चाहता है और हम ग्रामीणों की मांग पर कोई अमल नहीं कर रहा है जिसको लेकर विवेक यादव की अध्यक्षता में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन पर बैठे हैं जिसमें राजेश बिंद, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास मिश्रा, राजीव यादव, प्रेमचंद बिंद, पंचमराम सरोज, अरबाज खान, पुनीत तिवारी सहित आदि लोग रहे।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
रेलवे फाटक के किनारे आमरण-अनशन पर बैठे ग्रामीण

Previous article
Next article


