कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम पर निशाना साधा है. चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच राहुल गांधी ने कहा, ‘चीन का सैनिक 4 साल का अग्निवीर नहीं है. चीन के पास 10-20 साल की ट्रेनिंग है. हमारे सैनिक को आप (केंद्र सरकार) सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग दे रहे हैं. ये कैसी देशभक्ति है. हमारे युवाओं के दिल में जो देशभक्ति की भावना है, आप (केंद्र) उसका मजाक उड़ा रहे हो और नाम अग्निवीर दे दिया है.’
बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस समय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र पहुंच चुकी है. इस वक्त यात्रा महाराष्ट्र में है, जहां से 20 नवंबर को यात्रा में शामिल सभी लोग मध्यप्रदेश पहुंचेंगे.



