Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपिछले 36 मैचों से अपराजित हैं अर्जेंटीना

पिछले 36 मैचों से अपराजित हैं अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने बुधवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 की अपनी तैयारियों का एक छोटा सा नमूना पेश किया है. इस टीम ने बुधवार को हुए वार्म-अप मुकाबले में यूएई को 5-0 से एकतरफा शिकस्त दी. यहां एंजल डी मारिया, अलवराज़, मेसी और जोकिन कोरिया ने गोल दागे. बता दें कि अर्जेंटीना इस वक्त दमदार लय में है. वह पिछले 36 मैचों से अपराजित है. मुकाबले में शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने दबदबा बनाए रखा. 17वें मिनट में जुलियन अरवराज़ ने मेसी के पास पर शानदार गोल किया. इसके बाद डी मारिया ने बैक टू बैक दो गोल किए. हाफ टाइम से ठीक पहले मेसी ने भी खाता खोल लिया. हालत यह थी कि हाफ टाइम तक ही अर्जेंटीना 4-0 की लीड बना चुकी थी. दूसरे हाफ में जोकिन कोरिया ने 60वें मिनट में गोल दाग कर लीड को 5-0 कर दिया. जर्मनी, पोलैंड और ट्यूनिशिया ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते. लेकिन मैक्सिको को हार का सामना करना पड़ा. जर्मनी ने ओमान को 1-0 से शिकस्त दी. यहां फुलक्रग ने जर्मनी के लिए विजयी गोल दागा. उधर, ट्यूनिशिया ने ईरान को 2-0 से हराया. 2018 वर्ल्ड कप की रनर अप क्रोएशिया ने भी सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त देकर अपनी तैयारियां दुरुस्त की हैं.

अन्य मुकाबलों में पोलैंड ने चिली को 1-0 से शिकस्त दी. क्रिस्टाफ पायतेक ने 85वें मिनट में गोल कर पोलैंड को जीत दिलाई. उधर, मैक्सिको को स्वीडन के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.    फीफा वर्ल्ड कप में आज भी 5 वार्म-अप मैच खेले जाएंगे. दोपहर 3.30 बजे स्विटजरलैंड का सामना घाना से होगा. शाम 7.10 पर कनाडा और जापान आमने-सामने होंगे. वहीं, शाम 7.30 बजे ईराक की टक्कर क्रोएशिया से होगी. रात 9.30 बजे दो मुकाबले खेले जाएंगे. स्पेन की टीम जॉर्डन के सामने होगी और मोरक्को की टीम जॉर्जिया से भिड़ेगी.