― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुररासेयो के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

रासेयो के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन रक्तदान शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शिविर का उद्घाटन फिता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राशिद ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों अब्दुर्रहमान, अंशिका बरनवाल, साक्षी, विधि सोनी, पार्वती पांडेय ने लक्ष्य गीत के साथ  कार्यक्रम की शुरूआत की। संचालन रियाज अहमद ने किया। उपजिलाधिकारी ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता के लिए किया गया सर्वोत्तम दान है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर को संचालित करने में डा. अभिषेक रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रक्तदान करने में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र/छात्राओं ने कुल 46 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज मोहम्मद शाहिद नईम समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. निजामुद्दीन, डा. राकेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, सुनीता यादव, गीता देवी, डा. पूजा रानी आदि मौजूद रहीं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. अमित दया गुप्ता ने सभी को रक्तदान के लिए आगे आने को कहा।

Share Now...