Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : डा. सुबाष चंद्र

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : डा. सुबाष चंद्र

  • अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस’ पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र जौनपुर द्वारा सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के सहयोग से बीआरपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. सुबाष चंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जितनी सशक्त होगी उतना हमारा देश आगे बढ़ेगा। इतिहास गवाह है इस देश में जब भी कोई परिवर्तन हुआ है वह युवाओं ने ही किया है चाहे चंद्रशेखर आजाद रहे या भगत सिंह रहे हों। यह राम और कृष्ण की धरती है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो जागो तब तक मत रुको जब तक तुम्हारा लक्ष्य न हासिल हो जाए। युवा ही देश के भविष्य हैं। सजग युवा ही देश का प्रहरी है। आज राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी खासतौर से गांव के युवा जो सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर भावी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्था अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक अंतसचेतना से उत्पन्न प्रेरणा के द्वारा सेवा भाव से ही युवा विश्व में परिवर्तन कर सकता है और युवा ही विश्व को एक नई दिशा दे सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस युवाओं में नई संचेतना पैदा करता है। हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी समझना होगा। शिक्षा अगर बर्ताव में न दिखे तो डिग्री महज एक कागज का टुकड़ा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने पढ़ा प्यास बुझ नहीं सकती सूखी नदी के सामने, झुक नहीं सकती कभी नेकी बदी के सामने, नष्ट होती जा रही है संस्कृति देश की, है गंभीर मसला इस सदी के सामने पढ़कर माहौल को बदल दिया। उक्त अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर डॉ. विमल श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, अनुज कुमार, रागिनी, भारती, शशांक दुबे, दिव्यांश, खुशी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

Share Now...