Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराम स्वास्थ्य सेवकों की क्षय रोग को लेकर हुई बैठक

राम स्वास्थ्य सेवकों की क्षय रोग को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को क्षय रोग को लेकर एक अहम बैठक हुई जिसमें स्वास्थ्य सेवकों को अहम जानकारियां दी गयी। बैठक की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे राहिला रहीं। बैठक में आये हुए कस्बा वासियों को पीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेश पटेल ने टीवी रोग के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। लोगों को बताया गया कि पीएचसी पर नि:शुल्क दवा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने व उनका उचिंत ढंग से देखरेख करने के बारे में भी जागरूक किया। अध्यक्ष श्रीमती उम्मे राहिला ने आये हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की हर महत्वपूर्ण योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाय जिससे इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ वार्ड के नागरिक ले सके। कार्यक्रम में डॉ. सरफराज खान, ओवैस खान, प्रतिमा सिंह, आशा कन्नौजिया, उषा मौर्या, ममता गुप्ता, सुमन सिंह, पूनम देवी, शीला देवी, जोगेंद्र निषाद, वेद प्रकाश, रिजवान आदि मौजूद रहे।