Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक सड़क में धंसी, बड़ी घटना टली

ट्रक सड़क में धंसी, बड़ी घटना टली

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर स्थित एक स्कूल के सामने गुरुवार को गिट्टी से लदी  एक ट्रक सड़क पर धंस गयी। स्कूल की बाउंड्रीवाल के कारण पलटने से बच गयी जिसके चलते बड़ी घटना नहीं हो पाई। घटना से लोगों में आक्रोश है। ज्ञात हो जब से राजमार्ग पर हौज में टोलप्लाजा बना है टैक्स वसूली से बचने के लिए सैकड़ों छोटे सहित काफी बड़े वाहन जिसमें ट्रक, बस आदि भी सिरकोनी से जफराबाद बाईपास होकर निकलती है इसी प्रकार कुछ वाहन सेवईनाला से जफराबाद होकर निकलती है। टोलटैक्स बचाने के चक्कर में ग्रामीण अंचल की यह सड़कें अब खराब होने लगी हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं। कुछ गड्ढे तो अब काफी खतरनाक हो चुके है जिसका मुख्य कारण भारी वाहनों का आवागमन बढ़ जाता है। ये बड़े वाहन किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे। आरटीओ तथा पुलिस भी इन्हें नहीं रोक रही है।