
- समाचार पत्र विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठिन
जौनपुर धारा, जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रजापति की अध्यक्षता में संघ भवन धरनीधरपुर मीरपुर में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में सभी समाचार पत्र विक्रेताओं ने संपन्न हुए वार्षिक समारोह की समीक्षा किया तथा आगे की कार्यकारिणी के लिए विचार विमर्श करते हुए सभी समाचार पत्र विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से राम सहारे मौर्य को 10 वर्ष बाद फिर एक बार जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी और यह आशा की कि नई कार्यकारिणी सुचारू रूप से कार्य करेगी और समाचार पत्र विक्रेताओं के हित का ध्यान रखेगी। इस अवसर पर भरत लाल मौर्य, कुलदीप साहू, राजेश कुमार मौर्य, मोहम्मद रफी, विनोद शर्मा, पवन साहू, नरेंद्र कुमार मौर्य, सुनील मौर्य, पंकज मौर्य, मंगरू राम मौर्य, रमेशचंद्र मौर्य, बबलू मौर्य, सूरज मौर्य, तरुण कुमार मौर्य, सर्वेश मौर्य, नीरज मौर्य, अवधेश मौर्य, लालचंद मौर्य, विजय शर्मा, रामस्वरूप मौर्या आदि मौजूद रहे।


