Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरराममय हुआ शाहगंज, रविवार को निकलेगा भव्य शोभायात्रा

राममय हुआ शाहगंज, रविवार को निकलेगा भव्य शोभायात्रा

  • विविध स्थानों पर भागवत कथा, कीर्तन भजन से गुलजार हुआ क्षेत्र

जौनपुर धारा, शाहगंज। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मद्देनजर नगर में भव्य तैयारी चल रही है। पूरा नगर रामभक्ति में डूबा है। भोर से ही प्रभात फेरी प्रारंभ हो जाता है। नगर के पुरानी बाजार निवासी विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सुशील सेठ बागी अयोध्या धाम में तीर्थ क्षेत्रपुरम में सेवा देने हेतु चुनें गये है। वे पूरे माह प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी सेवा कार्य करते रहेंगे। तीर्थ क्षेत्र पुरम में देश भर के चार हजार संत महात्माओं कों रुकने उनके प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने हेतु पहुंच रहे हैं। इसें लेकर नगर के रामभक्तों में हर्ष व्याप्त है। शाहगंज से सेवा हेतु अकेले बागी जी को चुना गया है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा अभियान संयोजक रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर कों छह बस्तियों में बांटा गया है। केशव, साकेत, बजरंग, श्रीराम, शिवाजी, गायत्री बस्ती की टोलियां ढोल मजीरा के धुन पर पूरे नगर में भ्रमण कर रहे हैं। रामधुन पर करतल ध्वनि के बीच ‘नयना भींगे भींगे जायें कुछ समझ न पाए राम आयेंगे’। ‘युग राम राज का आ गया शुभ दिन ये आज का आ गया’। ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’। गाते बजाते पूरे नगर के गली गली मोहल्ले मोहल्ले टोलियां जागरण कर रही है। भुवनेश्वर मोदनवाल अपनी टोली संग ‘राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी’ की धुन पर जन जागरण में लगे हैं। 21जनवरी को जनजागरण यात्रा संगत जी मन्दिर से प्रारंभ हो नगर भ्रमण करते घासमंडी चौक स्थित राम-जानकी मन्दिर बौलिया पर पहुंचेगा। 22जनवरी को नगर के पांच दर्जन से ज्यादा मन्दिरों पर भजन कीर्तन एवं दीपोत्सव का आयोजन होंगा। वहीं नगर कों झालरों की रोशनी एवं दीप में सजाने हेतु जन सम्पर्क किया जा रहा है। नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से रामधुन बजना सोमवार से चालू हो चुका है। वहीं नगर के रामलीला भवन चौक पर स्वामीनाथ अग्रहरि समेत तमाम जन सामान्य भागवत कथा पाठ, कीर्तन भजन प्रारंभ हैं। रविवार ग्यारह बजे संगत नगर संगत जी मन्दिर से श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति द्वारा श्री राम नाम जप महायात्रा निकाला जायेगा।

Share Now...