Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराजस्व विभाग ने निराश्रितों में बाँटे कम्बल

राजस्व विभाग ने निराश्रितों में बाँटे कम्बल

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील के राजस्व विभाग द्वारा इस कड़ाके की ठंड में गरीब, निराश्रितों, असहायों को नि:शुल्क कम्बल वितरण किया गया। कम्बल वितरण का कार्यक्रम हल्का लेखपाल परमानन्द मिश्र व सहयोगी के रूप में शेखर मिश्र एवं शिवम मिश्र द्वारा किया गया। ग्राम सभा पराहित के ग्राम प्रधान विनोद कुमार सरोज, राजकुमार सरोज की उपस्थिति में जगवंती, तिलरा, कमला देवी व मानिक चंद को व ग्राम सभा रामनगर में ग्राम प्रधान प्रहलाद के नेतृत्व में आदित्य प्रकाश एवं ग्राम सभा ईटहा में ग्राम प्रधान मीरा दुबे के नेतृत्व में शिवजन्ती, जयप्रकाश को नि:शुल्क कम्बल दिया गया। साथ ही भिखारीपुर खुर्द ग्राम प्रधान संतोष कुमार मिश्रा (बबलू भैया) के नेतृत्व में जड़ावती, बसंती, रमेश चंद, दुर्गावती को राजस्व विभाग द्वारा नि:शुल्क कम्बल वितरित किया गया। हल्का लेखपाल परमानंद मिश्र व सहयोगी शेखर मिश्र ने ठंड से बचने के लिए और  नववर्ष पर निराश्रितों को नि:शुल्क कम्बल वितरण करके पुनीत कार्य कर नए वर्ष की शुरूआत की। ग्राम प्रधान विनोद कुमार सरोज व ग्राम प्रधान संतोष मिश्रा ने नववर्ष पर राजस्व विभाग के द्वारा इस पुनीत कार्य की सराहना की।