Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराजकीय विद्यालय के छात्रों द्वारा एस.सी.पी.योजना के तहत थाने का भ्रमण

राजकीय विद्यालय के छात्रों द्वारा एस.सी.पी.योजना के तहत थाने का भ्रमण

जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय थाना अन्तर्गत राजकीय विद्यालय रामनगर के छात्र-छात्राओं द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना जिसमें राज्य सरकार के तहत छात्र पुलिस मित्र एस.सी.पी योजना के द्वारा विद्यालय के छात्रों को अध्यापक गण द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने से उन्हें परिचित कराया गया। जिसमें थाने के नोडल अधिकारी उप निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इस योजना का नोडल अधिकारी हमें बनाया गया है। जिसके तहत छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से हम उन्हें परिचित कराते हैं, तथा थाने का भ्रमण हमारे द्वारा कराया जाता है। छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का बखूबी जवाब भी दिया जाता है। जिससे उन्हें पुलिस से भय ना लगे और अगर कहीं उनके साथ कोई घटना घटती है तो वह खुलकर थाने आकर पुलिस से बता सकें।

Share Now...