Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरहमजा मलिक के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाया गया...

हमजा मलिक के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाया गया कैंप

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के मोहल्ला महतवाना वार्ड नम्बर 15 में मुनीर अंसारी के आवास पर कांग्रेसी युवा नेता हमजा मलिक के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। अयोजित कैंप में कुल तकरीबन 45 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया गया। कांग्रेसी नेता हमजा मलिक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर राकेश मिश्रा से बातचीत करके कैंप आयोजित करवाया गया। इस कैंप को लगवाने का उद्देश्य यह था कि जो गरीब है जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वह बनवा ले और योजना का लाभ पाएं। लोगो को जागरूक करते हुए डॉक्टर राकेश मिश्र ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड योजना भारत सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। खासकर गरीब लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है। इस योजना के तहत कार्डधारी व्यक्ति रू.5लाख का इलाज करा सकता है। इसी तरीके से कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड हर वार्डों में बनाया जा रहा है। जिनका आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बना है वह कार्ड बनवा लें और भारत सरकार की इस योजना का लाभ पाएं। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।