Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराजकीय महाविद्यालय के दो छात्रों ने किया नाम रोशन

राजकीय महाविद्यालय के दो छात्रों ने किया नाम रोशन

  • सेमेस्टर पूर्ण नहीं हुआ लेकिन शिक्षकों की मेहनत रंग लाई
  • स्मार्ट क्लास का एसडीएम केराकत ने फीता काट कर किया उद्घाटन

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के डा. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय के नौवें वार्षिकोत्सव एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय के छात्र ने अभी अपने सेमेस्टर को पूर्ण नहीं किया लेकिन शिक्षकों की मेहनत की बदौलत दो छात्र गोलू यादव आर्मी में और आशीष चौरसिया शिक्षा विभाग में कलर्क पद पर तैनात हुए। मुख्य अतिथि ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ावा दिया। इस मौके पर बिशिष्ठ अतिथि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, सीएचसी प्रभारी डा. एसके यादव, जगदीश गुप्त, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जयप्रकाश पाठक ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।  कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा सिंह ने किया। इस अवसर पर नेहा कन्नौजिया, मुन्ना लाल, संजय मौर्य, सोनिया गिरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...