Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररसोइयां संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रसोइयां संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

  • विद्यालय अध्यापकों पर परिसर में झाडू लगवाने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, बदलापुर। उत्तर प्रदेश रसोईया संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास खंड के दर्जनभर रसोइया संघ की महिलाओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रिषभ देशराज पुंडीर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रसोइया संघ की महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यालय के अध्यापकों द्वारा हम लोगों से विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाया जाता है और विद्यालय में बच्चों का खाना अलग तथा अध्यापकों का नाश्ता व खाना अलग से बनवाया जाता है। हमें साल में कुछ अवकाश दिया जाय, रूका हुआ बेतन दिया जाय, हमारा मानदेय शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की तरह माह की 10 तारीख तक खाते में भेजा जाय सहित आदि मांगों को अवगत कराया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय, सुबाष खरवार, गया प्रसाद, सुनीता,शीला, कंचन, प्रेमा, रामचंदर सहित आदि लोग मौजूद रहे।