Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeमनोरंजनरश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो मामले में एक्शन में पुलिस

रश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो मामले में एक्शन में पुलिस

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भी नोटिस भेजा था. 10 नवंबर यानी शुक्रवार को रश्मिका मंदाना के डीपफेक एआई-जनरेटेड वीडियो मामले में IPC 1860 की धारा 465 और 469, IT अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और 66ई के तहत दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले में टीम गठित करके इसकी जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपियों के खिलाफ जांच की मांग की थी. इसके साथ उन्होंने रश्मिका को लेकर चिंता भी जाहिर की थी. महिला आयोग का कहना है कि उन्हें पता चला कि किसी ने एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है. ये मामला बेहद गंभीर है, जिसे लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.  कुछ समय पहले रश्मिका मंदाना का एक Deepfake वीडियो खूब वायरल हो रहा था. असल में ये किसी और लड़की का वीडियो था, जिसकी एडिटिंग करके उसमें एक्ट्रेस का चेहरा लगा दिया गया था. वीडियो पर जब रश्मिका की नजर पड़ी, तो उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी सच्चाई बताई और इस पर चिंता जाहिर की. अमिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर एक अलर्ट जारी किया था. उन्होंने इस तरह की फेक एडटिंग के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि इस पर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. बिग बी के अलावा भी बहुत से सेलेब्स ऐसे थे, जिन्होंने फेक वीडियो को लेकर चिंता जाहिर की थी. 

कौन हैं जारा पटेल, जिनके वीडियो को किया गया एडिट?
रश्मिका मंदाना का चेहरा लगाकर जो वीडियो वायरल किया गया. असल में वो वीडियो जारा पटेल नाम की लड़की का है. जारा, इंडिया-ब्रिटिश ओरिजन गर्ल हैं. जारा के इंस्टाग्राम पर 415 हजार फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपना यह वीडियो खुद की टाइमलाइन पर डाला था, जिसे एडिट करके रश्मिका मंदाना का फेस लगा दिया गया. जारा ने यह वीडियो 9 अक्टूबर को अपलोड किया था.

Share Now...