Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररक्तदान सामाजिक भेदभाव दूर करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है : प्रो. त्रिपाठी

रक्तदान सामाजिक भेदभाव दूर करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है : प्रो. त्रिपाठी

जौनपुर धारा, जौनपुर। रोटरी इन्टरनेशनल की इकाई रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय रक्तदान महादान कैम्प का भव्य समापन आइएमए चैरिटेबल ब्लड बैंक में किया गया। क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय रक्तदान महादान के इनडोर व आउटडोर कैम्प में युवाओं, विद्यार्थी वर्ग एवं समाज स्ोवियों के सहयोग से कुल दो सौ युनिट से अधिक रक्तदान किया गया। महादान के समापन के अवसर पर क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता, कोर सदस्य पवन प्रजापति समेत तमाम अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तयोद्धाओं को उत्तरप्रदेश लोक सेवा सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, रोटरी क्लब संरक्षक श्याम बहादुर सिंह, आइएमए प्रेसीडेंट डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, ब्लड बैंक इंचार्ज मेजर डॉ. एके मौर्य, खझड़ी सम्राट सत्य प्रकाश मुन्ना, रोट्रैक्ट क्लब चेयरमैन विवेक सेठी, रोटरी क्लब अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने रक्तयोद्धाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान की समाजिक परिपेक्ष्य में अहमियत बताया और कहा कि रक्तदान सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने रोट्रैक्ट क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो की प्रशंसा करते हुए निरंतर प्रगतिशील रहने के लिए कहा। आइएमए अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने रक्तदान को संसार में किए जाने वाले सभी दानों से सर्वश्रेष्ठ दान बताया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव कुलदीप योगी ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब से पूर्व अध्यक्ष केके मिश्रा, अमित पाण्डेय, पूर्व सचिव शिवांशु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, पवन प्रजापति, रत्नेश शर्मा, नवीन शेखर, दिव्या पाल, स्वेच्छा रानी, कनिष्का मिश्रा, स्वाती राज, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share Now...