जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर चंदापुर से चोरी हुई बाइक का मामला एक बार फिर चर्चा में है। 20 जुलाई 2023 को दर्ज किए गए मुकदमे के बाद भी अब तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 8 जनवरी 2025 को उसी चोरी की बाइक का चालान खुटहन क्षेत्र में बिना हेलमेट के किया गया, जिससे मामले की गंभीरता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बलुआ गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और अब उन्होंने बाइक का बिना हेलमेट चालान किए जाने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चोरी की बाइक अब भी थाना क्षेत्र में खुलेआम घूम रही है और चोर बेखौफ सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले का जल्द वर्कआउट कर सख्त कदम उठाने की अपील की है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
चोरी की बाइक का नहीं हुआ खुलासा, अब भी खुलेआम घूम रहे चोर



