Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाल्हामऊ के 22वर्षीय लाल बहादुर प्रजापति ने बीती देर रात जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। जहर सेवल के बाद घबराहट होने पर वह जोर से चिल्लाने लगा घर वाले उठकर पूछने लगे क्या हो गया तो उसने बताया कि जहर खा लिया है। यह सुनते ही पूरा परिवार सन्न रह गया। रात को ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने लाल बहादुर को मृत्यु घोषित कर दिया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। अंत्य परीक्षण के लिए परिजन अस्पताल में हैं। कुछ लोग रात में घर वापस आ गए, जिन्होंने सारी सूचना दी। गुरूवार की सुबह थाना सुजानगंज को भी मृतक के बड़े भाई रामकुमार ने सूचना दी। इसके अलावा अभी तक पुलिस को कोई लिखत तहरीर नहीं दी गई है। मृतक दो बहनों व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुप्त घटना की जानकारी है।