Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघायलों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

घायलों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

जौनपुर। घटना की सूचना मिलने पर डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने संवेदनशीलता राहत एवं बचाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, नगर मजिस्ट्रेट के साथ तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से संवाद करते हुए घटनाक्रम की जानकारी ली तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों का समुचित एवं नि:शुल्क उपचार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस दुर्घटना में 14 श्रद्धालुओं पटन्ना, भोगी लक्ष्मी, जमीकिशोर, अयिअप्पा, एन जय लक्ष्मी, साक्षी निरंजन, बी हेमलता, वी.वंशरानी, हेमावती, सत्यमूर्ति, उषा रानी, पोटु नुरु सत्यनरायन, वी.गनपत, रामलिंगेश्वर को चोटें आई हैं। गम्भीर रुप से घायल श्रद्धालु पटन्ना को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में किया गया। सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा व्यवस्था दी गई है तथा चिकित्सकीय परामर्श उपरांत सकुशल आंध्र प्रदेश भिजवाए जाने की व्यवस्था की कार्यवाही भी की जाएगी। समन्वय हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को नामित किया गया है।