जौनपुर। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में 350बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रवर्तन की संयुक्त कार्रवाई में 319वाहनों का चालान तथा 10वाहन को सीज किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी व प्रभारी निरीक्षक यातायात सुशील कुमार मिश्रा ने यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में 350बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान विद्यालय के वाहन चालको को निर्धारित मानक जैसे एक आपातकालीन द्वार जिसका आकार 150से.मी.&120 से.मी. का हो और जिसे अन्दर की ओर से तथा बाहर की ओर खोला जा सकता हो, लगा हो। लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस से युक्त हो, सीसीटीवी कैमरे से युक्त हो, सीट से अधिक बच्चों को ना बैठाये, आदी के बारे में जानकारी दिया गया। सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी, तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 319 वाहनों का चालान व 10 वाहनो को सीज किया गया।
― Advertisement ―
यातायात माह नवंबर 2025 के दौरान लोगों को किया जागरूक


