Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरयदि परोपकार नहीं कर सकते तो दूसरों को पीड़ित न करें :...

यदि परोपकार नहीं कर सकते तो दूसरों को पीड़ित न करें : फादर पी विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा चार अ के विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन और उससे मिलनेवाली ऊर्जा विषय पर परियोजना प्रस्तुत किया। कक्षाध्यापिका सिस्टर जेनिथा ने कहा कि जिस प्रकार पियानो के श्याम श्वेत बटनों से मधुर धुन निकलती है उसी प्रकार जीवन में आनेवाले श्याम श्वेत पक्ष भी जीवन में मधुरता लाते हैं। फादर पी.विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संसार में कोई भी वस्तु अनुपयोगी नहीं है,बस उसके सदुपयोग की कला आनी चाहिए। फादर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उसी का जीवन सफल है जो परोपकार करता है। यदि दूसरों की मदद नहीं कर सकते तो उन्हें कष्ट तो न पहुँचाइए क्योंकि परपीड़ा से बड़ा पाप कुछ भी नहीं। विद्यालय ही वह संस्कारशाला है जहाँ विद्यार्थियों में सद्गुण विकसित होते हैं। गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं सीख द्वारा सद्गुण विकसित होते हैं। अतः गुरुजनों की बातों पर अमल करना जरूरी है।

Share Now...